गुरुआ प्रखंड के बडकी आहर में लंबे समय से जमा पानी किसानों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। आहर और पईन की समय पर सफाई नहीं होने तथा पानी के समुचित निकास की व्यवस्था न रहने के कारण लगभग 50 एकड़ से अधिक कृषि भूमि प्रभावित हो चुकी है। इस जलजमाव का असर गुरुआ, मीरचक, बडहीविगहा, श्रीराम विगहा और तेतरिया समेत चार से अधिक गांवों के हजारों किसानों पर पड़ रहा है।