चक्रधरपुर शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों में डीजल खत्म होने से वाहन चालकों, व्यवसायियों और परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार की सुबह से ही लोग डीजल की तलाश में एक पंप से दूसरे पंप तक भटकते रहे। कुछ पंपों पर सीमित मात्रा में डीजल उपलब्ध था, लेकिन बाद में वहां भी स्टॉक समाप्त हो गया।