तरबगंज: उत्तरप्रदेश के नगर विकास व बिजली मंत्री ने तरबगंज व बेलसर में ₹50 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ किया, विधायक की सराहना की
उत्तरप्रदेश के नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शनिवार को बेलसर व तरबगंज में 50 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन विकास योजनाओं का शुभारंभ किया। शनिवार को शाम 3 बजे तक चले कार्यक्रम में जिले के सभी विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि गणों की मौजूदगी रही। मंत्री ने विधायक प्रेमनारायन पांडेय की कार्यकुशलता की जमकर तारीफ की।