बनमनखी: ओल के पौधे में खिला दुर्लभ फूल, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
बनमनखी प्रखंड अंतर्गत महाराजगंज-2 पंचायत के गंगैली वार्ड संख्या 01 में उस समय लोगों में उत्सुकता बढ़ गई, जब जीविका दीदी सुजाता कुमारी के आंगन में लगे ओल के पौधे में दुर्लभ फूल खिल गया। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोग फूल को देखने के लिए पहुंचने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि ओल के पौधे में फूल बहुत कम देखने को मिलता है, इसलिए यह लोगों के आकर्षण का केंद्र बन