चकिया: मुगलसराय: मुहम्मदाबाद में खाद के साथ जबरन जैविक पैकेट देने का आरोप, किसानों ने किया प्रदर्शन
चकिया के मुहम्मदाबाद स्थित कृभको खाद गोदाम पर किसानों ने खाद के साथ 150 रुपये का जैविक खाद पैकेट जबरन देने का आरोप लगाते हुए शनिवार को दोपहर 01 बजे प्रदर्शन किया।कई किसानों के पैकेट वापस कराते हुए सूचना पर पहुंचे अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और जिलाधिकारी चन्दौली के नाम ज्ञापन तहसीलदार चकिया को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की।