सागर नगर: लाजपतपुरा: भाजपा पार्षद नईम खान पर युवती ने बंधक बनाकर मारपीट और निकाह के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया, एसपी से शिकायत
सागर शहर के लाजपतपुरा वार्ड से भाजपा पार्षद नईम खान पर एक युवती ने चार दिन बंधक बनाकर मारपीट करने के व निकाह के लिए दवाब बनाने गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसकी शिकायत युवती शनिवार शाम 4:00 परिजनों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर की है। पार्षद नईम खान मैं जानकारी देते हुए बताया कि यह युवती मुझे ब्लैकमेल कर रही है उसकी नीयत ठीक नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।