हरदोई: अरवल थाने के कटरी छोछपुर में गंगा नदी के किनारे शिक्षामित्र ने गमछे से फांसी लगाकर की आत्महत्या
Hardoi, Hardoi | May 12, 2024 कन्नौज ज़िले के नरेंद्र पुर कोतवाली गुरसराय गंज निवासी 46 वर्षीय शैलेंद्र यादव प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव शिक्षामित्र था। उसे बीएलओ की ज़िम्मेदारी भी दी गई थी।शैलेंद्र शनिवार की सुबह घर से बिना बताए निकल गया था। उसके बाद उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हो गया था। शनिवार की दोपहर उसका शव अरवल थाने के कटरी छोछपुर में नदी किनारे पेड़ से लटकता देखा गया।