कौशाम्बी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र के बेरुई गांव में प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद इरफान पर हुए जानलेवा हमले से इलाके में सनसनी फैल गई। दबंगों द्वारा किए गए हमले में मोहम्मद इरफान को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें एम्बुलेंस की मदद से मंझनपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।