बैतूल नगर: 3 दिन तक नहीं हुई पहचान... लावारिस अधेड़ का पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम व अंतिम संस्कार, पहचान हो तो तुरंत दें सूचना
बैतूल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आठवां मिल बस स्टैंड पर शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पाढर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को जिला चिकित्सालय की मॉर्चुरी में रखवाया गया।पुलिस ने लगातार तीन दिनों तक मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नही