श्रीविजयनगर मे महावीर रामलीला युवाक्लब द्वारा डाडा पम्माराम मेला प्रांगण में निःशुल्क मल्टीस्पेशलिस्ट मेडिकल कैम्प आयोजित हुआ। 12 से अधिक चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। निःशुल्क दवाइयां व लंगर वितरण किया गया। रविवार शाम 5 बजे अतिथियों ने आयोजन की सराहना की और चार साहिबजादों व माता गुजर कौर को नमन किया।