रघुराजनगर नगरी: सतना में दिनदहाड़े अवैध नलकूप खनन, वीडियो वायरल होते ही प्रशासनिक व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल।
सतना। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चमपुरवा गांव में दिनदहाड़े नलकूप खनन का कार्य जारी होने से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गांव में दो बोरवेल मशीनों के जरिए लगातार नलकूप खनन कराया जा रहा है, जबकि इसकी जानकारी प्रशासन, पुलिस, मीडिया सहित संबंधित जिम्मेदार अधिकार को सूचना दिए जाने की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा बताई गई हैं।