बरेली के नवाबगंज में धान का पैसा लेकर लौट रहे ग्राम अम्बरपुर निवासी मैकूलाल को तेज रफ्तार बाइक (UP25EE6570) ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल मैकूलाल को पहले नवाबगंज अस्पताल ले जाया गया, फिर महाजन अस्पताल बरेली में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक है। परिजनों ने कोतवाली में बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई की तहरीर दी है।