श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ़ मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू, किसानों में खुशी का माहौल
श्रीडूंगरगढ़ में गुरुवार को जिला कलेक्टर के दौरे के दौरान युवाओं ने गेहूं की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग उठाई थी। इसके बाद शुक्रवार को मंडी स्थित ‘ए केंद्र’ पर विधिवत गेहूं खरीद शुरू कर दी गई। वर्तमान में बाजार भाव 2300-2400 रुपए प्रति क्विंटल है, जबकि समर्थन मूल्य 2585 रुपए और राज्य सरकार के 150 रुपए बोनस के साथ किसानों को 2735 रुपए प्रति क्विंटल मिल रहे