साल्हावास: खरहर गांव के गौ भक्तों ने गौशाला को दिया रू 65 लाख का दान, गौशाला सचिव ने खरहर गांव का किया धन्यवाद -
गौशाला कमेटी बेरी ने गौ सेवा के लिए खरहर गांव में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें ग्रामीणों ने गौ सेवा के लिए 65 लाख रुपए का योगदान किया। गौशाला सचिव रणवीर सिंह ने खरहर गांव का धन्यवाद किया। सचिव ने बताया कि गोपाल श्री कृष्ण गौशाला प्रतिवर्ष वार्षिक जलसा का कार्यक्रम करती है। जिसमें रागनी भजन व गाने का कार्यक्रम किया जाएगा ।