दरभंगा: मोहर्रम पर्व का हुआ आगाज, विका साह सलानी मजार से मिट्टी लाने की परंपरा निभाई गई, 15 से 20 अखाड़ों ने लिया हिस्सा।
दरभंगा में दशकों से चली आ रही परंपरा के तहत मोहर्रम पर्व का आगाज प्रथम मोहर्रम के अवसर पर बुधवार को भटियारी सराय स्थित विका साह सलानी मजार से मिट्टी लाने की रस्म के साथ हुआ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी संख्या में अखाड़ों के सदस्य पारंपरिक तरीके से इस धार्मिक रस्म में शामिल हुए। जानकारी के अनुसार, पहली मोहर्रम के दिन विका साह सलानी मजार से मिट्टी लाने की