इटावा: सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में राज्य महिला आयोग की सदस्य ने पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं की समस्याएँ सुनीं
Etawah, Etawah | Apr 16, 2025 आज बुधवार दोपहर 3 बजे सदर क्षेत्र के सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस पहुँची उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी ने सभागार में जनसुनवाई करते हुए पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं की समस्याओं को सुना और सम्बंधित को निर्देशित किया कि शिकायतों को गंभीरता से लेकर त्वरित कार्यवाही की जाए।