डंडई: डंडई के जरही गांव में बेटियों की शिक्षा को मिली नई दिशा, बालिका मदरसा शुरू
Dandai, Garhwa | Mar 30, 2026 डंडई प्रखंड के जरही गांव स्थित मुस्लिम टोला में सोमवार दोपहर 3:00 बजे बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। यहां नए बालिका मदरसा का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुफ्ती समसुद्दीन अंसारी, झामुमो नेता दीनानाथ पांडेय, मैरूद्दीन अंसारी, बीडीसी प्रतिनिधि हैसियत अंसारी और कसमुद्दीन अंसारी समेत अन्य गणमान्य