वाराणसी के मिर्जामुराद स्थित नेशनल हाईवे-19 पर गुरुवार शाम करीब 05 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी सरकारी बस से टकरा गई।घटना में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में कार ड्राइवर घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।