कानपुर: नीट परीक्षा दोबारा कराने की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, विश्वविद्यालय के गेट पर फूंका सरकार का पुतला
नीट परीक्षा दोबारा कराने की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला फूंक दिया। नीट परीक्षा दोबारा कराने की मांग को लेकर अब आंदोलन बढ़ता जा रहा है समाजवादी पार्टी भी अब इसमें शामिल हो गई है।