चौथम: करूआमोड़ हत्याकांड में इलाजरत महिला की भी मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हुई
चौथम थाना क्षेत्र के करूआमोड़ में बीते 31 मई की रात धारदार हथियार से किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल एक और महिला की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान जयकांत पासवान की पत्नी पार्वती देवी के रूप में हुई है। इसके साथ ही इस जघन्य वारदात में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। पार्वती देवी का शव पटना स्थित पीएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों