सिंगरौली: ग्राम तेंदूहा में कार सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर कर दी युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दूर्दूरा निवासी बाइक सवार एक व्यक्ति को चितरंगी से पोड़ी तरफ जाते समय ग्राम तेंदूहा में शनिवार को अज्ञात हत्यारों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। चितरंगी एसडीओपी एवं थाना प्रभारी सूचना पाते ही पूरे दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच हत्यारों को पकड़ने हेतु सभी एंगल से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।