सिंगरौली: जेल में बंद हत्या के आरोपी की हार्ट अटैक से हुई मौत, दो बेटे और दो बेटियां भी जेल में है बंद
हत्या के मामले में जिला जेल पचोर में बंद जग्गू बैगा पिता मोहन बैगा की मौत हो गई है। आरोपी की बीती देर रात तबीयत बिगड़ी और फिर हार्ट अटैक आ जाने से जेल में ही मौत हो गई। जहां जेल प्रहरी ने जेल अधीक्षक को जानकारी दी। जिसके बाद सुबह मृतक का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।