सिंगरौली: बहेरी गांव में अज्ञात कारणों से एक व्यक्ति व एक महिला ने एक ही कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
पुलिस को अल सुबह सूचना मिली कि बहेरी गांव में दो अलग-अलग बिरादरी के एक व्यक्ति व एक महिला ने एक ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना के बाद पहुंची माडा पुलिस ने दोनों शवो को अपने कब्जे में लेते हुए मर्ग कायम कर दोनों शवो को पीएम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है। और इस पूरे मामले पर छानबीन शुरू कर दी है।