सिंगरौली: भाजपा की पत्रकार वार्ता सम्पन्न, राज्यमंत्री श्रीमती सिंह ने कहा-2024 का ये चुनाव नीति, नीयत, निष्ठा पर विश्वास का चुनाव
भाजपा सिंगरौली की एक विशेष पत्रकार वार्ता का आयोजन होटल सत्या इंटरनेशनल बैढ़न में सम्पन्न हुआ। पत्रकार वार्ता को संबोधित करने के लिये मध्यप्रदेश सरकार की पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह उपस्थित रहीं। जिले भर से आये इलेक्ट्रानिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकारों को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने किया संबोधित।