पन्ना: कलेक्टर ने जिले में निर्वाचन कार्यों के संचालन के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी
Panna, Panna | Mar 21, 2024 पन्ना कलेक्टर ने जिले में निर्वाचन कार्यों के संचालन के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत मतदाता शिकायतों के समाधान व भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशित कार्यवाहियों के संपादन के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।