पन्ना: नियमों की अनदेखी पर पन्ना में यातायात पुलिस ने 6 वर्दीधारियों के भी काटे चालान
Panna, Panna | Mar 20, 2024 पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक नीलम लक्षकार ने 6 वर्दीधारियों के भी चालान काटे हैं। इसके साथ ही वाहन चेकिंग के दौरान कुल 43 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिसमें 20 चालकों को हेलमेट न पहनने और 6 चालकों को सीट बेल्ट न पहनने के लिए चालान किया गया।