इंदौर: इंदौर में बीच सड़क पर दंगल, गाड़ी टकराने पर जमकर मारपीट, महिला को थप्पड़ मारा, वीडियो वायरल
इंदौर में बीच सड़क पर दंगल देखने को मिला। जहां गाड़ी टकराने के बाद पर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद जमकर मारपीट की गई और एक दूसरे पर लात घूसे बरसाए गए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इंदौर के बिजासन रोड की मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। बताया गया कि इस रोड पर कार और बाइक के बीच टक्कर हुई थी। इस दौरान महिलाओं ने बीच बचाव का प्रयास किया।