कैसरगंज: जिगनिया छतरपाल में नहर के पास मिले साइकिल मिस्त्री के शव के मामले में अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज
रानीपुर थाना क्षेत्र के जिगनिया छतरपाल में नहर के पास मिले साइकिल मिस्त्री के शव के मामले में अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी सिटी रामानंद कुशवाहा ने बताया की मृतक का शव नहर के पास रविवार को मिला था।