नवादा: एसआई पिंकी कुमारी ने माधोपुर गांव में दहेज हत्या के मामले में इश्तिहार चिपकाया, गांव में मचा हड़कंप
Nawada, Nawada | Jan 31, 2026 नवादा जिले की मुफस्सिल थाना के एसआई पिंकी कुमारी ने माधोपुर गांव में दहेज हत्या के एक मामले में इश्तिहार चिपकाया। यह कार्रवाई दहेज हत्या के एक मामले में की गई है, जिसमें आरोपी पिछले सात महीने से फरार चल रहे हैं। एसआई पिंकी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह इश्तिहार तामील किया।