शिवहर: सदर अस्पताल शिवहर के एम्बुलेंस चालकों को तीन माह से नहीं मिला भुगतान, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए एम्बुलेंस चालक
सदर अस्पताल शिवहर के सभी एम्बुलेंस चालक आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है. सदर अस्पताल शिवहर के सभी एम्बुलेंस चालक का कहना है कि हमलोग को मार्च, अप्रैल व मई महीना का भुगतान नही होने के कारण हमलोग आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है. एम्बुलेंस चालक के हड़ताल पर चले जाने सदर अस्पताल शिवहर के स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है।