ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर के शताब्दीपुरम में पूर्व सैनिक ने सिर में गोली मारकर की आत्महत्या, कमरे में खून बिखरा
ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई। एक पूर्व सैनिक ने अपने ही घर के अंदर लाइसेंसी बंदूक से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगते ही मौके पर उनकी मौत हो गई और कमरे की दीवारों पर खून के निशान फैल गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया