चकाई: जमहरा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल
Chakai, Jamui | Feb 15, 2025 चकाई थाना क्षेत्र के चकाई–गिरिडीह मुख्य मार्ग पर जमहरा गांव के समीप शनिवार की शाम चार बजे तेज रफ्तार बाइक सवार एक युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कियाजोरी पंचायत अंतर्गत धोडीया गांव निवासी जितेंद्र यादव पिता अंग्रेज यादव 34 वर्ष अपने ससुराल सरोंन पंचायत के कठवारा गांव से अपने घर आ रहा था।