जगाधरी: 16 अगस्त को फसल अवशेष प्रबंधन कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए किसानों का होगा चयन, कहा डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने।
यमुनानगर के जिला सचिवालय में आज जिला उपयुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 अगस्त को फसल अवशेष प्रबंधन कृषि यंत्रों पर अनुदान देने के लिए किसानों का चयन किया जाएगा । अभी तक व्यक्तिगत श्रेणी में कुल 775 किसानों के ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन किसानों का चयन ड्रा के माध्यम से किया जाएगा।