दुधि: बीना में कोयला लोड ट्रेलर विद्युत पोल से टकराया, हादसे में चालक घायल, कृष्णशिला खदान के पास हुआ हादसा
शक्तिनगर के बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के कृष्णशिला खदान के टाइम ऑफिस के समीप सोमवार सायं साढ़े 4 बजे एक कोयला लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गया। इस दुर्घटना में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और केबिन में फंस गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह ट्रेलर दुद्धिचुआ खदान से कोयला लोड कर कृष्णशिला सीएचपी की ओर जा रहा था।