चांदपुर: चांदपुर के जलीलपुर रोड पर सड़क किनारे खड़ी बस में वेल्डिंग के दौरान चिंगारी से लगी आग
बुधवार की दोपहर करीब 12:00 बजे चांदपुर में जलीलपुर रोड पर सड़क किनारे खड़ी एक बस में मरम्मत का कार्य हो रहा था। बताया जाता है कि वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से बस में अचानक आग लग गई आग लगने से अफरा तफरी मच गई ।करीब 200 मीटर दूर तक धुए का गुब्बार दिखाई दिया।बस दो पार्टनरों की बताई जा रही है।