चंदौसी: संपूर्ण भारत के 12 ज्योतिर्लिंग चार धाम की पैदल यात्रा पर निकले भूरा यादव का क्षेत्रीय लोगों ने किया भव्य स्वागत
गांव भीकनपुर से आस्था और श्रद्धा का अनोखा उदाहरण सामने आया है। गांव निवासी भूरा यादव ने संपूर्ण भारत के चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा पर निकलने का संकल्प लिया है। यह यात्रा लगभग दो वर्षों में पूर्ण होने की संभावना जताई जा रही है। भूरा यादव मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे चंदौसी से वाराणसी के लिए रवाना हुए।