गुरुवार को दोपहर तकरीबन 12:00 से लेकर 2:00 तक सरकारी दफ्तरों में छुट्टी जैसा माहौल रहा दीपावली छुट्टी अब तक खत्म नहीं हुई है.!? ओल्ड कंपोजिट बिल्डिंग से लेकर न्यू कंपोजिट बिल्डिंग तक विभिन्न सरकारी विभागों में ज्यादातर कुर्सियां खाली रही विभाग में एक, दो कर्मचारी/अधिकारी ही मौजूद रहे। इस दौरान यहां काम करने के लिए पहुंचे आम लोग परेशान होते रहे।