उमरिया के गांधी चौक में आज जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बापू जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इंजी विजय कोल ने कहा कि गांधी जी के सत्य और अहिंसा के विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं।