कांके: राज्यपाल के अभिभाषण के साथ झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू
Kanke, Ranchi | Feb 18, 2026 झारखंड विधानसभा का बजट सत्र बुधवार सुबह करीब 11 बजे से राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के अभिभाषण में सरकार की अब तक की उपलब्धियों, नीतिगत प्राथमिकताओं और भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। बता दें कि झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होकर 19 मार्च तक चलेगा।