पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन, कई बड़े चेहरे रहे उपस्थित
पूर्णिया के वनभाग स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार को शाम के लगभग 4 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बिहार भाजपा के सह प्रभारी, सांसद दीपक प्रकाश व मंत्री (बिहार सरकार) नीरज कुमार सिंह बबलू के साथ माननीय प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी तथा क्षेत्रीय प्रभारी स्वदेश यादव के साथ अररिया सांसद प्रदीप दास मौजूद रहे.