नगर परिषद गरोठ में पदस्थ दरोगा रामपाल पर सफाई कर्मचारियों से अवैध वसूली और नौकरी से हटाने की धमकी देने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्राम बोलिया रोड गरोठ निवासी सफाई कर्मचारी जोनू पिता राजु ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गरोठ को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।