राजगढ़: राजगढ़ में नेवज नदी की छोटी पुलिया पर गंगा दशमी पर्व पर महाआरती का आयोजन
राजगढ़ की नेवज नदी के छोटे पुल पर गंगा दशमी की मौके पर मंगलवार रात 9:00 बजे करीब सत्यनारायण कथा नेवज मैया का पूजन और महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान नेवज मैया को 201 मीटर की चुनरी भी अर्पित की गई। इस मौके पर पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा साकेत शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।