केशकाल: पिकअप वाहन में स्पेशल चेम्बर बनाकर गांजा की तस्करी कर रहे ओडिशा के 2 तस्करों को केशकाल पुलिस ने किया गिरफ्तार
केशकाल पुलिस ने बुधवार की दोपहर करीबन 2 बजे थाने के सामने रायपुर की ओर जा रही सफेद रंग की पीकप वाहन OD10 Y 4130 में स्पेशल चेम्बर बनाकर रखे हुये 17 पैकटो में कुल 36.240 KG अवैध गांजा जप्त किया।पुलिस ने ओड़िसा राज्य के कुन्डार निवासी तपन खोसला और चारडा निवासी सूरज भतरा को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही कर गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।