घोड़ाडोंगरी: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को सारणी पुलिस ने दबोचा, महिला ने थाने में पहुंचकर दर्ज कराई थी आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट ।
थाना सारणी पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 जून 2026 को एक महिला ने थाना सारणी पहुंचकर अपनी नाबालिग बेटी के साथ गलत काम किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आजाद नगर पाथाखेड़ा निवासी राजकुमार पिता बाबूराव नागले के खिलाफ कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया गया।