ग्रामीणों के जमा करने के लिए दिये गये चार लाख रुपये का गबन करने के मामले में शक्करगढ़ थाना पुलिस ने आमल्दा डाकघर के पोस्टमैन देवानंद जीनगर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी पूरणमल मीणा ने आज रविवार शाम करीब सात बजे बताया कि किशनगढ़ निवासी देवानंद पुत्र सुंदर जीनगर आमल्दा डाकघर में पोस्टमैन था। देवानंद को ग्रामीणों ने डाकघर में जमा के लिए पैसे दिये थे।