घोड़ाडोंगरी: बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर सारणी पुलिस का जागरूकता अभियान: आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी से बचने के बताए प्रभावी उपाय
शनिवार को सारणी पुलिस ने बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए आम नागरिकों के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को ऑनलाइन ठगी के नए-नए तरीकों की जानकारी देते हुए उनसे सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि से बचने की अपील की गई। पुलिस ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का जागरूक होना बेहद जरूरी है।