सिकंदरा: सिकंदरा में गंगा मेला व दशहरा पर्व को लेकर यमुना घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, सीओ व थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण
सिकंदरा तहसील क्षेत्र में गंगा मेला एवं दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं के स्नान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। रविवार को करीब 3 बजे सिकंदरा क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह एवं अमराहट थाना प्रभारी राहुल कुमार ने यमुना नदी किनारे स्थित प्रमुख घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सिद्धेश्वर नाथ मंदिर घाट घटापारा