नवसृजित प्राथमिक विद्यालय लौगांय में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है. बिजली और पानी की समस्या से त्रस्त होकर विद्यालय की प्रधान शिक्षिका नीतू सिंह ने गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे बीडीओ अरविंद कुमार को आवेदन देकर समाधान की मांग की है. प्रधान शिक्षिका ने बताया कि विद्यालय में बिजली कनेक्शन नहीं होने के कारण परेशानी है.