जानसठ: मीरापुर क्षेत्र के दिल्ली पौड़ी राजमार्ग पर बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
मीरापुर क्षेत्र के दिल्ली पौड़ी राजमार्ग पर मंगलवार शाम 6:00 बजे के आसपास उस समय बड़ा सड़क हादसा देखने को मिला,जब बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े हुए एक अशोक नामक बुजुर्ग को कुचल दिया और मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था आसपास के लोगों की सूचना पर दौड़ी पुलिस ने ट्रक को हिरासत में लेकर अग्रिम कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है, चालक मौके से फरार हो गया।