जानसठ: भोपा नीरगाजनी झाल पर लापता कोचिंग सेंटर संचालक की संदिग्ध परिस्थिति में डूबने की आशंका, गोताखोरों का सर्च अभियान जारी
भोपा क्षेत्र के नीरगाजनी झाल पर मंगलवार दोपहर 3:00 के आसपास उस समय हड़कंप मच गया जब क्षेत्र के गाँव युसूफपुर निवासी दो दिन से लापता कोचिंग सेंटर संचालक अनिरुद्ध के जूते और बाइक पास मे ही पड़े मिले,परिवार और ग्रामीणों ने काफ़ी तलाशा लेकिन नहीं मिला,वहीं गंग नहर झाल मे डूबने की आशंका को लेकर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से चलाया सर्च अभियान।